शुगर के लक्षण (Sugar Badhne ke Lakshan), भूलकर भी इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

Medically Reviewed By DR. SIDHARTH BAWA, MBBS, CCEBDM (Dip. in Diabetes Management) नवम्बर 28, 2023

Last updated on नवम्बर 28th, 2023

आजकल की बदलती लाइफस्टाइल का किसी चीज पर सबसे अधिक असर पड़ा है, तो वह हमारा  खान-पान है। जो उम्र के साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा करती है। इन समस्याओं में सबसे आम समस्या डायबिटीज या शुगर  की है, जिसके लक्षणों को कई लोग समझ नहीं पाते हैं और यह वक्त के साथ गंभीर रूप धारण कर लेती  है।

जब भी हमारे शरीर में कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या पैदा होती है, तो वह किसी न किसी रूप में हमें संकेत देती है। अक्सर इन संकेतों को हम मामूली बदलाव समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। इसी तरह जब आपका ब्लड शुगर बढ़ता है, तो आपका शरीर कई तरह से संकेत देता है। इस ब्लॉग में हम ब्लड शुगर के बढ़ने वाले लक्षणों और संकेतों के बारे में जानेंगे। आप जितनी जल्दी इन संकेतों को समझेंगे, उतनी ही जल्दी मधुमेह से मुक्ति पाने  के लिए उचित कदम उठाएंगे।

डायबिटीज(शुगर) किसे कहते है?

हम जो कुछ भी खाते हैं उसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। हेल्दी भोजन स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए हमेशा अच्छे माने जाते हैं। पर जब जंक डाइट का सेवन किया जाता है और फिजिकली एक्टिव नहीं रहते हैं, तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो जाती है। जिसमें से एक गंभीर बीमारी मधुमेह की है, जिसे डायबिटीज या शुगर भी कहते है। जब शरीर के पैन्क्रियाज में इन्सुलिन की कमी हो जाती है, यानी कम मात्रा में इन्सुलिन बनता है, तो खून में ग्लूकोज की मात्रा भी अधिक हो जाती है, इसी स्थिति को ही डायबिटीज कहते हैं।

इन्सुलिन की बात करें, तो यह एक तरह का हार्मोन होता है। जो आपके शरीर के भीतर पाचन ग्रंथि से बनता है। इसका काम हमारे द्वारा लिए जाने वाले भोजन को ऊर्जा में बदलना होता है। ऐसे में इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि आप क्या खा रहे हैं और उस भोजन का आपके स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ रहा है। खासकर डायबिटीज के मरीजों को अपने ब्लड शुगर के लेवल का विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर ब्लड शुगर का लेवल बहुत अधिक हो जाए या फिर बहुत ज्यादा कम हो जाए, तो दोनों ही परिस्थितियां जानलेवा मानी जाती हैं। कई बार व्यक्ति डायबिटीज से पीड़ित रहता है, लेकिन डायबिटीज के लक्षणों को समझ नहीं पाता है। ऐसे में ब्लड शुगर के बढ़ने और घटने दोनों के लक्षणों और संकेतों को जानना बेहद जरूरी होता है।
           और पढ़े : जानिए  प्री डायबिटीज़ डाइट चार्ट।

ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के 10 लक्षण (Symptoms of high blood sugar in hindi)

ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के लक्षण

जैसा कि हमने ऊपर बताया कि हम जो कुछ भी खाते हैं, उसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में जब भी कोई स्वस्थ व्यक्ति बहुत अधिक मीठा पदार्थ या चीनी से बनी हुई चीजों को खाता है, तो लगभग आधे घंटे के भीतर उसके शरीर में ग्लूकोज का लेवल बहुत तेजी से बढ़ जाता है। फिर अगले 2-3 घंटे में ग्लूकोज का लेवल धीरे-धीरे घटकर नॉर्मल लेवल पर पहुंच जाता है।

वहीं जब कोई डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति चीनी से भरपूर चीजें खाता है, तो उसके स्वास्थ्य पर अलग तरह से प्रभाव पड़ता है। शुगर के लक्षण (Sugar ke lakshan) होने के बावजूद, कई बार उस व्यक्ति को मालूम नहीं होता है कि वह डायबिटीज से पीड़ित है। लेकिन शरीर में होने वाले बदलावों और संकेतों से समझा समझा जा सकता है कि शुगर लेवल बढ़ा हुआ है। मीठा खाने के बाद हेल्दी व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल करीब 2 घंटे बाद नॉर्मल लेवल पर आ जाता है लेकिन डायबिटीज के मरीज का शुगर लेवल हाई बना रहता है और उसे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

1. सिर में हल्का दर्द होना

जब ब्लड शुगर हाई होता है, तो आपके सिर में लंबे समय तक हल्का दर्द बना रहता है। जिसे ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने का लक्षण माना जाता है। शुगर के मरीजों में यह सिर दर्द कई घंटों या दिनों तक लगातार बना रहता है और अचानक से ठीक हो जाता है। इस स्थिति को नजरअंदाज करना घातक हो सकता है, ऐसे मामलों में तुरंत ब्लड शुगर लेवल की जांच करनी चाहिए और जरूरत महसूस होने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

2. बार-बार पेशाब आना

हेल्दी व्यक्ति एक दिन में अधिकतम 6 से 7 बार पेशाब करता है, पर इससे अधिक बार पेशाब आना हाई ब्लड शुगर लेवल का एक लक्षण माना जाता है। कई बार पेशाब आने से हेवी प्रेशर जैसा महसूस होता है, इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी जाती है। पर कई लोग पेशाब से जुड़ी समस्याओं के बारे में डॉक्टर से चर्चा करने में शर्मिंदगी महसूस करते हैं। हालांकि इस स्थिति को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए और समय रहते इसके बेहतर इलाज को लेकर उचित कदम उठाना ही बेहतर माना जाता है।

3. थकान महसूस होना

कई बार ऐसा होता है कि आप खुद को एनर्जेटिक यानी ऊर्जा से भरपूर महसूस करते हैं, लेकिन खराब लाइफस्टाइल के चलते धीरे-धीरे शारीरिक थकान महसूस करने लगते हैं। आपको यह समस्या पहले से नहीं होती है, यह बदलाव अचानक होता है। इस तरह से थकान महसूस होने को हाई शुगर लेवल का एक प्रमुख लक्षण माना जाता है। क्योंकि ब्लड में अधिक मात्रा में शुगर होने से ब्लड फ्लो कम हो जाता है और शरीर थकान महसूस करने लगता  है।

4. आंखों की रोशनी धुंधली होना

कई लोगों की आंखों की रोशनी वक्त के साथ धुंधली होने लगती है, जिसे लोग बढ़ती उम्र या अन्य कारक मानकर अनदेखा  कर देते हैं। पर आंखों की रोशनी धुंधली होना, हाई ब्लड शुगर लेवल का एक लक्षण माना जाता है। ब्लड शुगर लेवल अधिक होने पर आंखों के लेंस में तरल पदार्थ अधिक रिलीज होता है, जिससे लेंस में सूजन हो जाती  है और इसका आकार भी बदल जाता है। इस बदलाव से आपकी फोकस करने की क्षमता में बाधा आ सकती है, जिससे आपको वस्तुएं धुंधली दिखाई देने लगती हैं। हालांकि ब्लड शुगर का लेवल स्थिर हो जाने पर धुंधला दिखाई देना बंद हो सकता है।

5. बहुत ज्यादा प्यास लगना

कई रिसर्च से मालूम चलता है कि एक व्यक्ति के द्वारा रोजाना 3 से 4 लीटर पानी पीना नॉर्मल माना जाता है। हालांकि एक स्वस्थ व्यक्ति को पानी पीने की इच्छा बार-बार नहीं होती है, उसे एक निश्चित अंतराल पर प्यास लगती है। वहीं जब किसी व्यक्ति को बार-बार या बहुत ज्यादा प्यास लगती है, तो इसे हाई ब्लड शुगर लेवल का लक्षण माना जाता है। इसमें आपका लगातार मुंह सूखने लगता है, होठों पर भी ड्राइनेस रहती है और बार-बार पानी या कुछ तरल पदार्थ  लेने की इच्छा करने लगती है। यह संकेत बताते हैं कि व्यक्ति डायबिटीज से पीड़ित और उसका ब्लड शुगर हाई है। ऐसे में तुरंत ब्लड शुगर की जांच करके डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी जाती है।

6. हाथ-पैर सुन्न हो जाना

कई बार हमारा हाथ-पैर अचानक से सुन्न हो जाता है, अक्सर हम इसे मामूली समस्या समझकर इग्नोर कर देते हैं। लेकिन इस तरह पैरों का सुन्न होना ब्लड शुगर लेवल के हाई होने का संकेत है। शुगर लेवल हाई होने के कारण मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं, जिसकी वजह से कई बार चलते-चलते शरीर का बैलेंस बिगड़ जाता है और हाथ-पैर सुन्न होने लगते हैं। यह समस्या गंभीर होने पर इंसुलिन लेने की सलाह दी जाती है, लेकिन डॉक्टर के उचित गाइडेंस में ही कोई मेडिकल संबंधी फैसला लेना चाहिए। यह संकेत बताते हैं कि जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल हाई होता है, उनके हाथ-पैर बहुत जल्दी सुन्न हो जाते हैं।

7. ज्यादा भूख लगना

जब सामान्य भूख से बढ़कर बहुत ज्यादा भूख लगने लगती है, तो इसे हाई ब्लड शुगर का लक्षण माना जाता है। डायबिटीज के मरीजों में ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनमें ग्लूकोज, सेल्स तक नहीं पहुंच पाता है, जिसके चलते शरीर में एनर्जी बनाए रखने के बजाय यूरीन के रास्ते बाहर निकल जाता  है। ऐसे में इन संकेतों को इग्नोर करना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं माना जाता है, और तुरंत किसी डायबिटीज स्पेशलिस्ट से परामर्श करने की सलाह दी जाती है।

8. मेंटल हेल्थ और कंफ्यूजन रहना

वक्त के साथ व्यक्ति की याददाश्त कमजोर होने लगती है, पर कई लोगों में यह स्थिति अचानक बनती है। वे किसी भी चीज को लंबे समय तक याद रखने में असमर्थ महसूस करते हैं। यह लक्षण लंबे समय तक ब्लड शुगर लेवल हाई होने का संकेत देता है। इसके अन्य कारण, जैसे- स्ट्रेस लेना, नींद ना आना, दिन भर आलस जैसा महसूस करना आदि है।

साथ ही जब हर समय कंफ्यूजन की स्थिति बनी रहती है या किसी भी चीज पर फोकस करने में दिक्कत होती है, तो इसे भी हाई ब्लड शुगर का लक्षण माना जाता है। ऐसी स्थिति में किसी काम में मन नहीं लगता है। इस समस्या के पीछे का कारण हमारी खराब लाइफस्टाइल हो सकती है। जिसे पर्सनल लाइफस्टाइल प्लान को फॉलो करके ठीक किया जा सकता है। आप जो कुछ भी डायबिटीज से जुड़ा प्लान बनाते हैं, उससे पहले डॉक्टर की सलाह लेना सुनिश्चित करें।

9. पेट दर्द होना

स्ट्रीट या जंक फूड खाने से पेट दर्द की समस्या होना आम बात है, पर कई लोगों में खराब लाइफस्टाइल के चलते भी पेट दर्द की समस्या होती है। यह लक्षण आपको नॉर्मल लग सकते हैं पर इसकी कई मेडिकल वजह है, जो इसे हाई ब्लड शुगर का कारण बताते हैं। इन संकेतों में पेट दर्द की समस्या या गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती है। जिससे निदान पाने के लिए आपको डायबिटीज मैनेजमेंट स्ट्रेटजी को फॉलो करना चाहिए, इसके लिए आप हेल्थ केयर प्रोवाइडर से संपर्क कर सकते हैं।

10. चोट भरने में वक्त लगना

कई बार हम मामूली चोट को छोटा घाव समझकर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन ध्यान दिया जाए तो कई लोगों में घाव को भरने में काफी वक्त लगता है। कई बार तो मामूली चोट को भी भरने में हफ्ते-महीने लग जाते हैं। यह संकेत ब्लड शुगर हाई होने का एक गंभीर लक्षण है। इन्हें इग्नोर करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। लंबे समय तक घाव को खुला छोड़ने और सही समय पर ट्रीटमेंट नहीं करने से कई बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

              और पढ़े : डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकती है एंटीबायोटिक्स दवाइयाँ?

संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

ब्लड शुगर हाई होने पर कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं, जिन्हें इग्नोर करना हमारे स्वास्थ्य के लिए भारी पड़ सकता है। हमने ऊपर उन लक्षणों के बारें में चर्चा की है, जिसे अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है। अगर सही समय पर उचित ट्रीटमेंट किया जाय, तो आप हाई ब्लड शुगर से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को रोका जा सकता है। इसीलिए आपको शरीर में किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या दिखाई देती हैं, तो उस पर तुरंत एक्शन लें।

इसके लिए आपको लो ग्लाइसेमिक लोड वाली डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाने की जरूरत होती है। हालांकि बेहतर परिणाम के लिए डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी होता है, क्योंकि वह आपकी पर्सनल कंडीशन को देखते हुए उचित सलाह देते हैं।

           और पढ़े : डायबिटीज के मुख्य कारण क्या होते है?

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शुगर हाई होने के लक्षण क्या हैं?

डायबिटीज एक जेनेटिक या लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है। ब्लड शुगर हाई होने पर डायबिटीज के लक्षण (Diabetes ke lakshan) में बार-बार पेशाब आना, अत्याधिक भूख लगना, हाथ-पैर सुन्न हो जाना, आलस महसूस करना, अत्याधिक प्यास लगना आदि शामिल हैं। इन लक्षणों के दिखाई देने पर तुरंत डायबिटीज ट्रीटमेंट की जरूरत होती है।

शुगर से कैसे बचा जा सकता है?

शुगर हमारी खराब लाइफस्टाइल के चलते होने वाली बीमारी है। ऐसे में शुगर से बचाव के लिए हमें एक उम्र (करीब 20 साल) के बाद सतर्क रहना चाहिए। शुगर से बचाव के लिए वजन कंट्रोल करना, रेगुलर एक्सरसाइज करना, संतुलित डाइट लेना, चीनी से भरपूर खाद्य पदार्थों को सीमित करना आदि शामिल हैं।

शुगर में कितनी बार पेशाब आता है?

वैसे तो एक हेल्दी व्यक्ति को 24 घंटे के भीतर 6-7 बार पेशाब आना नॉर्मल माना जाता है। लेकिन जब पेशाब आने का अंतराल काफी कम होता है और पेशाब आने की संख्या बढ़कर 10 या उससे अधिक हो जाती है, तो इसे शुगर का लक्षण माना जाता है। कई शुगर के मरीजों को 2 घंटे के अंतराल पर पेशाब आता है, जिसे शुगर का गंभीर लक्षण माना जाता है। ऐसे मामलो में तुरंत मेडिकल हेल्प की जरूरत होती है।

Last Updated on by Dr. Damanjit Duggal 

Disclaimer

The information included at this site is for educational purposes only and is not intended to be a substitute for medical treatment by a healthcare professional. Because of unique individual needs, the reader should consult their physician to determine the appropriateness of the information for the reader’s situation.

Leave a Reply

फ्री डायबिटीज डाइट प्लान डाउनलोड करें