शुगर में सुबह क्या खाना चाहिए? | Best Breakfast for Diabetics in Hindi

Reviewed By Dietitian Dt. SEEMA GOEL (Senior Dietitian) नवम्बर 22, 2023

स्वाद और स्वास्थ्य दोनों को ध्यान में रखकर शुगर के मरीजों के लिए नाश्ते के विकल्प में ब्लड शुगर मैनेजमेंट बनाए रखना बहुत जरूरी है। इस ब्लॉग में हम शुगर में सुबह क्या खाना चाहिए इस बारे में बात करेंगें। चाहे आप अपने दिन की शुरुआत भरपूर प्रोटीन से करना चाहते हों या अपनी ऊर्जा के लेवल को स्थिर रखने के लिए कुछ हल्का खाना चाहते हों, हमारे द्वारा बताए गए नाश्ते और खाने का उद्देश्य आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको प्रेरित करना है। हमारे साथ जुड़िए, हम शुगर के मरीजों के लिए स्वादिष्ट नाश्ते की बात करते हैं जिसके लिए आपको अपने स्वाद से समझौता करने की जरूरत नहीं है।

शुगर के मरीजों के लिए हेल्दी नाश्ते की जरूरत

जब हम बात करते हैं कि शुगर में सुबह क्या खाना चाहिए तो शुगर में सुबह खाली पेट ऐसा कुछ खाना चाहिए जो पेट भरा रखता है और ग्लूकोज लेवल को स्वस्थ सीमा के भीतर रखता है। ये अलग-अलग व्यक्तियों में अलग हो सकता है। शुगर के नाश्ते में उचित अनुपात में कार्ब्स, प्रोटीन और हेल्दी फैट शामिल होता है, जो ब्लड शुगर को संतुलित करने में सहायता करता है। रिसर्च से पता चला है कि जो शुगर के मरीज सुबह नाश्ता करते हैं, उनके दिन में अधिक खाने की संभावना कम होती है।

सुबह के नाश्ते में शुगर और प्रोसेस्ड कार्ब्स के बहुत सारे विकल्प होते हैं, इनसे ग्लूकोज लेवल बढ़ सकता है। अधिक वजन वाले टाइप 2 मधुमेह के मरीज जो अपने वजन को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं, उन्हें ज्यादा ग्लूकोज और ज्यादा फैट वाली चीजों से परहेज करने की जरूरत होती है।

शुगर से हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है इसलिए एक शुगर के मरीजों को नमकीन और अनहेल्दी फैट का सेवन कम करना चाहिए। मीठे, हाई फैट या नमकीन नाश्ते के बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं। शुगर के मरीजों के लिए हाई फाइबर, लो-शुगर, लो-कार्ब और कम नमक वाला नाश्ता और खाना सबसे अच्छा है।

शुगर में  11 सबसे अच्छे सुबह के नाशते 

sugar me sabse achcha subah ka nashta | शुगर में सबसे अच्छा सुबह का नाश्ता

नीचे शुगर के लिए स्वादिष्ट भारतीय नाश्ते के विकल्प दिए गए हैं जिन्हें आप आज़मा सकते हैं। ये नुस्खे आपके शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। तो आइए बात करते हैं शुगर में सुबह क्या खाना चाहिए।

1. बेसन चीला

बेसन चीला शुगर के लिए अच्छा भारतीय नाश्ता हो सकता है। बेसन चीला बेसन से बनाया जाता है, जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स गेहूं के आटे की तुलना में कम होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को बेहतर ढंग से मैनेज करने में मदद कर सकता है। इसे शुगर में खाए जाने वाला नाश्ता बनाने के लिए कम से कम तेल का इस्तेमाल करें और हो सके तो जैतून के तेल का उपयोग करने का प्रयास करें। आप बेसन चीले में पालक, टमाटर, प्याज और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां डालकर इसके पोषण मूल्य को बढ़ा सकते हैं। ये सब्जियाँ अच्छी मात्रा में फाइबर प्रदान करती हैं, जो शुगर के अवशोषण को धीमा कर सकती हैं और पाचन क्रिया को बढ़ा सकती है।

एक 70 ग्राम बेसन चिल्ला में लगभग-

पोषक तत्व (प्रति 70 ग्राम) मात्रा
कैलोरी 108 कैलोरी
प्रोटीन 4.1 ग्राम
कार्ब्स 10.9 ग्राम
फैट 5.4 ग्राम
फाइबर 2.2 ग्राम

2. मूंग दाल इडली

शुगर के मरीजों के लिए मूंग दाल की इडली दक्षिण भारतीय नाश्ते का एक अच्छा विकल्प हो सकती है क्योंकि मूंग दाल में प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। शुगर के नाश्ते में कम कैलोरी होनी चाहिए और मूंग दाल में चावल की तुलना में बहुत कम कैलोरी होती है, इसलिए यह एक अच्छा विकल्प है। मूंग दाल में फाइबर होता है जो कार्ब्स और ग्लूकोज के अवशोषण दर को धीमा करने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व भी अच्छी मात्रा में होते हैं, जिसे शुगर में सुबह खाली पेट नाश्ते में खाना फायदेमंद होता है।

मूंग दाल इडली के 50 ग्राम भाग में लगभग

पोषक तत्व (प्रति 50 ग्राम) मात्रा
कैलोरी 79 कैलोरी
प्रोटीन 5.2 ग्राम
कार्ब्स 12.8 ग्राम
फैट 0.8 ग्राम
फाइबर 1.8 ग्राम

3. स्प्राउट्स (अंकुरित अनाज)

शुगर में सुबह नाश्ते में अंकुरित अनाज एक बढ़िया विकल्प है। अंकुरित अनाज (जैसे कि साबुत मूंग, अंकुरित फलियां, अंकुरित दाल आदि) का उपयोग करके एक ताज़ा सलाद तैयार करें,  इसमें कटी हुई सब्जियां जैसे खीरा, टमाटर और शिमला मिर्च और एक चुटकी नमक और नीबू का रस मिलाएं। शुगर के मरीजों के लिए हेल्दी नाश्ता पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है। अंकुरित अनाज विभिन्न विटामिन का एक अच्छा सोर्स हैं, जिनमें विटामिन सी, विटामिन के, और विटामिन बी जैसे बी1 (थियामिन), बी2 (राइबोफ्लेविन), बी3 (नियासिन), और बी6 (पाइरिडोक्सिन) शामिल हैं। इसमें फाइबर, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो शुगर के मरीजों के लिए जरूरी होते हैं।

100 ग्राम मिक्स मूंग स्प्राउट्स सलाद में लगभग

पोषक तत्व (प्रति 100 ग्राम) मात्रा
कैलोरी 30 कैलोरी
प्रोटीन 2 ग्राम
कार्ब्स 5.7 ग्राम
फैट 0.3 ग्राम
फाइबर 1.8 ग्राम

4. अंकुरित मूंग का पकौड़ा

शुगर में सुबह खाली पेट खाने में दालों को शामिल करना चाहिए। मूंग दाल अधिक वजन वाले शुगर के मरीजों को वजन घटाने और थायराइड में भी मदद कर सकती है। मूंग दाल के स्प्राउट्स तैयार करने से मूंग दाल में विटामिन और खनिज की मात्रा बढ़ जाएगी। विटामिन ए की मात्रा दोगुनी हो जाती है, विटामिन बी के साथ-साथ अन्य जरूरी पोषक तत्व भी बढ़ जाते हैं। अदरक के साथ स्प्राउट्स को मिक्सर में पीस लें, फिर अपनी पसंद की सब्जियों को बारीक काट लें और दोनों को मिला लें। मिश्रण को माइक्रोवेव में बेक करें या भाप में पका लें। नारियल की चटनी के साथ इस नाश्ते का आनंद लें।

40 ग्राम पके हुए मूंग दाल पकोड़े में लगभग

पोषक तत्व (प्रति 40 ग्राम) मात्रा
कैलोरी 68 कैलोरी
प्रोटीन 4.2 ग्राम
कार्ब्स 10.8 ग्राम
फैट 1 ग्राम
फाइबर 1.7 ग्राम

5. चिया सीड्स हलवा

चिया सीड्स शुगर में सुबह खाने के लिए एक अच्छा नाश्ता है। इसमें काफी अच्छी मात्रा में फाइबर और स्वस्थ ओमेगा-3 जैसा फैटी एसिड होता है और कार्बोहाइड्रेट भी कम होते हैं।

चिया सीड्स में शामिल है, 12 ग्राम कार्ब्स, 9.8 ग्राम फाइबर।

चिया सीड्स ब्लड शुगर लेवल को नहीं बढ़ाता है। चिया सीड्स में मौजूद घुलनशील फाइबर आंत में भोजन की गति और ब्लड फ्लो में इसके अवशोषण में देरी करके ग्लूकोज लेवल को कम करने में मदद करता है।

चिया सीड्स का हलवा तैयार करने के लिए-

एक जार में 28 ग्राम चिया बीज, 1 कप बिना मीठा बादाम का दूध और वेनिला अर्क की एक बूंद डालें। सभी सामग्रियों को मिलाएं और रात भर के लिए फ्रिज में रख दें।

चिया सीड पुडिंग में शामिल हैं

पोषक तत्व  मात्रा
कैलोरी 175 कैलोरी
प्रोटीन 5.7 ग्राम
कार्ब्स 15.1 ग्राम
फैट 11.1 ग्राम
फाइबर 10.2 ग्राम

स्वाद को बेहतर बनाने के लिए, चिया पुडिंग के ऊपर कम कार्ब वाले ताजे फल जैसे स्ट्रॉबेरी, नाशपाती, आड़ू, सेब आदि का उपयोग करें। मिठास के लिए स्टीविया जैसे कुछ शुगर फ्री स्वीटनर मिलाएं।

6. वेजिटेबल ओट्स

ओटमील शुगर के मरीजों के लिए रोल्ड, स्टील-कट या इंस्टेंट ओट्स से तैयार एक हेल्दी नाश्ता है। ओट्स में कार्ब्स की मात्रा थोड़ी ज्यादा होती है, लेकिन बीन्स, गाजर और शिमला मिर्च जैसी बिना स्टार्च वाली सब्जियाँ शामिल करने से उनमें फाइबर की मात्रा बढ़ जाएगी और यह शुगर में सुबह खाली पेट खाए जाने वाले नाश्ते के लिए उपयुक्त होगा। ओटमील की यह रेसिपी मधुमेह के मरीजों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें मौजूद हाई-फाइबर के कारण यह ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करेगा। रोल्ड या स्टील-कट ओट्स का विकल्प चुनें।

130 ग्राम वेजिटेबल ओट्स की एक कटोरी में-

पोषक तत्व (प्रति 130 ग्राम) मात्रा
कैलोरी 82 कैलोरी
प्रोटीन 3 ग्राम
कार्ब्स 11.9 ग्राम
फैट 2.5 ग्राम
फाइबर 3.4 ग्राम

7. एवाकाडो टोस्ट

शुगर के मरीजों के लिए यह एक आसान और स्वास्थ्यवर्धक नाश्ता है। एवाकाडो में भरपूर मात्रा में फाइबर और मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड मौजूद होते हैं। ये भोजन के बाद ब्लड शुगर को बहुत अधिक बढ़ने से रोकने में सहायता कर सकते हैं। यह लाभ मल्टीग्रेन ब्रेड से प्राप्त फाइबर द्वारा होता है इसलिए यह भारत में शुगर के लिए सबसे अच्छे नाश्ते में से एक है।

आधे एवाकाडो के साथ लगभग 33 ग्राम मल्टीग्रेन टोस्ट में मिलता है-

पोषक तत्व (प्रति 33 ग्राम) मात्रा
कैलोरी 257 कैलोरी
प्रोटीन 6.9 ग्राम
कार्ब्स 24.3 ग्राम
फैट 16.3 ग्राम
फाइबर 11.2 ग्राम

8. नट बटर के साथ मल्टीग्रेन टोस्ट

सामान्य नट बटर और टोस्ट शुगर के लिए सुबह का एक अच्छा नाश्ता है क्योंकि यह शुगर के मरीजों की डाइट में बहुत अच्छी तरह से फिट बैठता है। हाई फैट वाली चीजों का सेवन कर सकते हैं क्योंकि ये ब्लड फ्लो में ग्लूकोज के सिक्रेशन में देरी कर सकते हैं और साथ ही शुगर लेवल को बढ़ने से रोक सकते हैं।

नट बटर के एक चम्मच के साथ मल्टीग्रेन टोस्ट में लगभग (33 ग्राम)-

पोषक तत्व (प्रति 33 ग्राम) मात्रा
कैलोरी 192 कैलोरी
प्रोटीन 8.4 ग्राम
कार्ब्स 19.3 ग्राम
फैट 9.7 ग्राम
फाइबर 3.4 ग्राम

9. मल्टीग्रेन टोस्ट के साथ टोफू स्क्रैंबल

टोफू अपने कम कार्ब्स, हाई प्रोटीन और फैट की मात्रा के कारण मधुमेह के मरीजों के लिए एक अच्छे नाश्ते का विकल्प है। इसे गाढ़े सोया मिल्क के साथ बनाएं। शुगर के मरीजों के लिए यह भारतीय नाश्ता एक स्वस्थ विकल्प हो सकता है। टोफू स्कैम्बल बनाने के लिए टोफू को छोटे टुकड़ों में काट लें, एक पैन में थोड़ा जैतून का तेल डालकर भूनें और इसके ऊपर नमक, काली मिर्च और हल्दी पाउडर जैसे मसाले डालें।

मल्टीग्रेन टोस्ट के एक टुकड़े पर 100 ग्राम टोफू स्क्रैम्बल में निम्नलिखित पोषक तत्व शामिल होते हैं-

पोषक तत्व (प्रति 100 ग्राम) मात्रा
कैलोरी 179 कैलोरी
प्रोटीन 14.8 ग्राम
कार्ब्स 16.7 ग्राम
फैट 6.8 ग्राम
फाइबर 3.7 ग्राम

10. वेजिटेबल आमलेट

वेजिटेबल ऑमलेट शुगर में सुबह के नाश्ते के लिए एक और अच्छा विकल्प है। ब्रोकोली, केल और टमाटर जैसी गैर-स्टार्च वाली सब्जियाँ खाएं। इनमें कम कार्ब्स होते हैं और ये ऑमलेट में हाई फाइबर और पोषक तत्व जोड़ देते हैं। इसमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है जिस कारण ग्लूकोज कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अंडे में पकी हुई सब्जियाँ और लो फैट वाला पनीर मिलाएं। ऑमलेट को मल्टीग्रेन टोस्ट के साथ परोसें।

2 अंडे वाले वेजिटेबल आमलेट में-

पोषक तत्व मात्रा
कैलोरी 266 कैलोरी
प्रोटीन 13.7 ग्राम
कार्ब्स 4.7 ग्राम
फैट 22.3 ग्राम
फाइबर 0.9 ग्राम

11. ग्रीन स्मूथी

हमारे पास आपके लिए शुगर में सुबह खाने के लिए एक और सुझाव है। ग्रीन स्मूदी शुगर के मरीजों के लिए एक हेल्दी नाश्ता है। ग्रीन स्मूदी सब्जियों और फलों का एक अच्छा मिश्रण है और कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। ये आपकी रोज की मिनरल की जरूरत को पूरा करता है और उनसे मिलने वाले क्लोरोफिल के माध्यम से RBC (रेड ब्लड सेल्स) का उत्पादन बढ़ाता है। ग्रीन स्मूदी में ऐसे एंजाइम भी होते हैं जो अन्य एंजाइम को प्रेरित करते है और इसमें फाइटोकेमिकल्स का संयोजन होता है। ये क्षारीय होते हैं। इस प्रकार का नाश्ता ज्यादा वजन वाले शुगर के मरीजों के लिए अच्छा है। ग्रीन स्मूदी को कई तरीके से बनाया जा सकता है जिनमें से कुछ का सुझाव नीचे दिया गया है-

1.5 कप पत्तों का इस्तेमाल करके

  • लेट्यूस
  • बोक चोय(चाइनीज गोभी)
  • पालक
  • अम्लान (रामदाना/चौलाई)
  • बथुआ
  • मूली के पत्ते

निम्नलिखित में से किसी एक की 10-20 पत्तियाँ लें-

  • अजमोदा
  • तुलसी
  • करी पत्ते
  • पुदीना
  • धनिया की पत्तियाँ
  • पान का पत्ता (केवल 1)

किसी भी फल का आधा कप

  • पपीता
  • जामुन
  • अमरूद
  • सेब
  • ड्रैगन फ्रूट
  • नाशपाती
  • कीवी

इसमें एक चुटकी मसाले जैसे काली मिर्च, हल्दी पाउडर, सेंधा नमक, दालचीनी पाउडर, नीबू का रस और एक गिलास पानी मिलाएं। इन सभी को एक अच्छी हर्बल स्मूदी में मिलाएं ये आपके सुबह के खाने के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

निष्कर्ष

शुगर में सुबह का नाश्ता हल्का नहीं होना चाहिए। बेसन चीला, मूंग दाल इडली, स्प्राउट्स सलाद, वेजिटेबल ओट्स, वेजिटेबल ऑमलेट, एवाकाडो टोस्ट, मल्टीग्रेन टोस्ट के साथ टोफू, चिया सीड पुडिंग आदि जैसे विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर विकल्पों को शामिल करके शुगर के मरीज स्वादिष्ट और संतुलित नाश्ते की रेसिपी का आनंद ले सकते हैं। इनमें से प्रत्येक विकल्प स्वाद के साथ-साथ पोषक तत्वों की जरूरत को भी पूरा करते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को सही बनाए रखने में मदद करते हैं। आपके खाने की मात्रा का ध्यान रखकर और पोषण मूल्य पर विचार करके शुगर के मरीज अपने दिन की शुरुआत सकारात्मक तरीके से कर सकते हैं।

इन विकल्पों को अपनी डाइट की जरूरतों के हिसाब से बनाने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें।

अगर शुगर में सुबह क्या खाना चाहिए इसका पता लगाने में कोई समस्या आ रही है तो ब्रीथ वेल-बीइंग में हमारे अनुभवी हेल्थ एक्सपर्ट आपकी मदद कर सकते हैं। ब्रीथ वेल-बीइंग में हमारे पास प्राकृतिक रूप से शुगर को कंट्रोल करने और इससे छुटकारा पाने के तरीके हैं। तो आज ही हमसे जुड़ें और सकारात्मक बदलाव देखें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यदि शुगर का मरीज नाश्ता न करे तो क्या होगा?

नाश्ता न करने से भोजन और इंसुलिन उत्पादन के बीच संबंध को खराब हो सकता है। इससे ब्लड शुगर लेवल भी कम हो सकता है। इंसुलिन या ब्लड-ग्लूकोज कम करने वाली दवाओं पर निर्भर शुगर के मरीजों के लिए भोजन न करना जोखिम भरा हो सकता है क्योंकि इससे ब्लड शुगर कम हो सकता है।

नाश्ता ब्लड शुगर लेवल को कैसे प्रभावित करता है?

सुबह का नाश्ता न करने का संबंध दोपहर के भोजन और रात के खाने के बाद ब्लड शुगर बढ़ने से जुड़ा हुआ है। इससे शरीर पर अनावश्यक तनाव भी पड़ सकता है और डाइट भी गलत हो सकता है।

क्या नाश्ता न करने से इंसुलिन बढ़ता है?

नाश्ता न करने को इंसुलिन रेजिस्टेंस से जोड़कर देखा गया है। शरीर के लिए इंसुलिन लेवल को उसके सामान्य स्तर पर वापस लाना अधिक कठिन हो जाता है और यदि यह स्थिति आजीवन बनी रहती है तो टाइप 2 शुगर विकसित होने का खतरा अधिक हो जाता है।

क्या कॉर्न फ्लेक्स मधुमेह के मरीजों के लिए अच्छा है?

शुगर के मरीजों के लिए कॉर्न फ्लेक्स बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। कॉर्न फ्लेक्स में हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप, हाई जीआई, शुगर आदि होते हैं। कॉर्नफ्लेक्स का सेवन अनावश्यक रूप से आपके शुगर लेवल को बढ़ा देगा जो शुगर के लिए अच्छा नहीं है।

शुगर के मरीज सुबह खाली पेट नाश्ते में, दोपहर और रात के खाने में क्या खा सकते हैं?

शुगर के लिए  नाश्ते में, दोपहर के भोजन और रात के खाने में डाइट फाइबर, लीन प्रोटीन, कांप्लेक्स कार्ब्स आदि शामिल होने चाहिए।
आप दाल, बीन्स, बिना स्टार्च वाली सब्जियाँ, ओट्स, जौ, ग्रीन स्मूदी आदि जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं।

शुगर में सबसे अच्छा नाश्ता कौन सा है?

भारत में शुगर के मरीजों के लिए सबसे अच्छे नाश्ते में कम जीआई वाली चीजें शामिल हैं। रोटी के लिए गेहूं, मक्का आदि के बजाय बेसन का आटा, दाल का आटा चुनें और इसे तली हुई सब्जियों के साथ खाएं। दूसरे हेल्दी शुगर के नाश्ते में अंकुरित सलाद, दलिया, वेजिटेबल आमलेट, एवाकाडो टोस्ट, ग्रीन स्मूदी आदि हो सकते हैं।

क्या शुगर के मरीज सुबह नाश्ते में दलिया खा सकते हैं?

हां, शुगर के मरीज नाश्ते में एक्स्ट्रा पोषक तत्वों को जोड़ने  के लिए सब्जियों के साथ दलिया भी शामिल कर सकते हैं। नाश्ते में वेजिटेबल ओट्स लेना अच्छा होगा। ओट्स में कार्ब्स की मात्रा कुछ अधिक होती है, लेकिन बीन्स, गाजर, शिमला मिर्च आदि जैसी सब्जियाँ शामिल करने से भोजन में फाइबर बढ़ जाएगा। 130 ग्राम दलिया में लगभग 82 कैलोरी होगी।

शुगर में सुबह क्या खाना चाहिए?

शुगर के मरीज के लिए नाश्ता कम कैलोरी वाला, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होना चाहिए, इसलिए आप बेसन चीला, मूंग दाल इडली या डोसा, वेजिटेबल ओट्स, ओट्स ऑमलेट रेसिपी, ग्रीन स्मूदी, चिया सीड पुडिंग आदि जैसे चीजें ले सकते हैं।

क्या शुगर के मरीज सुबह के खाने में फल खा सकते हैं?

हां, आप शुगर में सुबह के खाने मे फलों को शामिल कर सकते हैं। फलों को सलाद, ग्रीन स्मूदी, फल और नट्स में शामिल किया जा सकता है। याद रखें कि प्राकृतिक मिठास वाले लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स फल लें। इनमें सेब, नाशपाती, मौसमी, पपीता और बेरी जैसे ब्लैकबेरी, स्ट्राबेरी, जामुन आदि शामिल हैं।

शुगर में सुबह के लिए सबसे अच्छा नाश्ता क्या है?

शुगर के बढ़िया नाश्ते में कैलोरी कम होगी इसमें फाइबर होगा जो आपके ग्लूकोज लेवल को कम प्रभावित करेगा। इसमें आपको पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा देने के लिए हेल्दी फैट और प्रोटीन भी शामिल होंगे।

प्री डायबिटीज में सुबह क्या खाना चाहिए?

प्री-डायबिटीज मरीज़ वही खा सकते हैं जो टाइप 2 शुगर के लिए सुझाया गया है। शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए ऐसी चीजें खाएं जो इसे बढ़ाएं नहीं। आप ऊपर सुझाए गए चीजों में से कोई भी चुन सकते हैं।

क्या शुगर में सुबह के खाने में अंडा खा सकते हैं?

शुगर के मरीजों के लिए शुगर में सुबह खाने  में अंडा सबसे ऊपर है। अंडा में कम कैलोरी, काफी मात्रा में प्रोटीन और अच्छा कोलेस्ट्रॉल होता है इसलिए आप अंडे को नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। पशु उत्पाद होने के कारण अंडा अम्लीय होता है और सूजन पैदा कर सकता है लेकिन लाभकारी प्रभाव भी डालता है। इसे तय की गई सीमा में लेना चाहिए।

क्या अंडा मधुमेह के लिए अच्छा है?

हाँ, अंडा शुगर के मरीजों के लिए अच्छा है, लेकिन केवल तभी जब इनका सेवन संतुलित मात्रा में किया जाए। अंडा प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है और हमारे शरीर में अंडे का प्रोटीन अवशोषण खाद्य पदार्थों में सबसे अधिक होता है। लेकिन अंडा अम्लीय होता है और सूजन पैदा कर सकते हैं। इसलिए डाइट एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह पर अंडे के सेवन की मात्रा तय करनी चाहिए।

Last Updated on by Dr. Damanjit Duggal 

Disclaimer

This site provides educational content; however, it is not a substitute for professional medical guidance. Readers should consult their healthcare professional for personalised guidance. We work hard to provide accurate and helpful information. Your well-being is important to us, and we value your feedback. To learn more, visit our editorial policy page for details on our content guidelines and the content creation process.

Leave a Reply

फ्री डायबिटीज डाइट प्लान डाउनलोड करें