डायबिटीज फ्रेंडली रोटी के साथ वेज चाउमीन बनाने की रेसिपी

जरूरी सामग्री:  4 गेहूं की रोटी  1 कप कटी हुई पत्ता गोभी  1/2 कप लच्छीदार गाजर  1/2 कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च  1/4 कप कटे हुए हरे प्याज

जरूरी सामग्री:  2 बड़े चम्मच सोया सॉस (कम सोडियम वाला)  1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल  1 छोटा चम्मच कटा हुआ लहसुन  1 छोटा चम्मच कद्दूकूस अदरक  स्वादानुसार नमक और काली मिर्च

Roti chowmein

रोटी नूडल्स बनाएं:  हर रोटी को बेल कर नूडल्स की तरह पतली स्ट्रिप्स में काट लें।

सब्जियां पकाएं:  एक पैन में जैतून का तेल गरम करें।  कटा हुआ लहसुन और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें, सुगंध आने तक भूनें।  कटी हुई पत्ता गोभी, गाजर और शिमला मिर्च डालें, नरम होने तक पकाएं।

रोटी नूडल्स डालें:  भूनी हुई सब्जियों में रोटी के नूडल्स डालें।  कम सोडियम वाली सोया सॉस डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं।

मसाला मिलाएं:  स्वादानुसार नमक और काली मिर्च डालें।  कटे हुए हरे प्याज डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

परोसें:  गरमागरम परोसें, अगर आप चाहें तो ऊपर से और हरे प्याज डालकर सजा सकते हैं।

पोषण  लाभ:   ये रेसिपी फाइबर से भरपूर और कैलोरी में कम होती है।  साथ ही कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के चलते शुगर कंट्रोल में मदद करती है।   ताज़ी सब्जियों से विटामिन और मिनरल्स से भरपूर रेसिपी है।