डायबिटीज फ्रेंडली फूलगोभी बिरयानी बनाने की रेसिपी

जरूरी सामग्री:  - 1 मध्यम आकार की फूलगोभी, कद्दूकस की हुई - 1 कप मिक्स सब्जियाँ (गाजर, मटर, बीन्स) - 1 प्याज, बारीक कटा हुआ - 2 टमाटर, कटे हुए - 1/4 कप दही

जरूरी सामग्री:  - 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच हल्दी पाउडर - 1 चम्मच जीरा - 1 चम्मच गरम मसाला - 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर - स्वादानुसार नमक - गार्निश के लिए ताज़ा धनिया - 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल

फूलगोभी तैयार करें:  - चावल जैसा दिखने के लिए फूलगोभी को कद्दूकस करें। - फिर इसे एक तरफ रख दें।

सब्जियों को भूनें:  - एक पैन में जैतून का तेल गरम करें। - जीरा डालें, फिर कटे हुए प्याज़ डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें। - मिक्स सब्जियां डालें और 5 मिनट तक भूनें।

मसाले और फूलगोभी मिलाएं:  - अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। - अच्छी तरह से हिलाएं और कद्दूकस की हुई फूलगोभी डालें।

बिरयानी पकाएं:  - कटे हुए टमाटर और दही को मिलाएं। - ढककर धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में हिलाते रहें।

सजाएं और परोसें:  - ताज़े धनिये से गार्निश करके सजाएं। - दही या रायते के साथ गरमागरम परोसें।

पोषण संबंधी लाभ:  - कार्बोहाइड्रेट में कम एवं फाइबर में हाई होता है। - साथ ही विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। जिसके चलते शुगर के मरीजों के लिए बेस्ट ऑप्शन है।