शुगर में फायदेमंद वेज ओट्स उपमा बनाएं

जरूरी सामग्री:  1 कप ओट्स  2 कप पानी  1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल  1 छोटी चम्मच राई 1 छोटी चम्मच जीरा  1 प्याज, बारीक कटा हुआ

जरूरी सामग्री:  2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई  1 गाजर, बारीक कटा हुआ  1 शिमला मिर्च (कैप्सिकम), बारीक कटी हुई 1/4 कप हरे मटर  स्वाद अनुसार नमक  सजाने के लिए ताजा धनिया पत्ती

ओट्स पकाएं:   एक बर्तन में पानी उबाल लें। ओट्स डालें और तब तक पकाएं जब तक वो सारा पानी सोख न लें और नरम न हो जाएं।

तड़का लगाएं:   एक पैन में तेल गरम करें। राई और जीरा डालें और उनके तड़कने का इंतज़ार करें।

सब्जियां भूनें:  बारीक कटी हुई प्याज, हरी मिर्च, गाजर, शिमला मिर्च और हरे मटर डालकर सब्जियों को नरम होने तक भूनें।

सब मिलाएं:  भुनी हुई सब्जियों में पके हुए ओट्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

मसाला लगाएं:  स्वाद अनुसार नमक डालकर सब चीजों को अच्छी तरह मिला लें।

परोसें:  ऊपर से ताजा हरा धनिया डालकर सजाएं।