शुगर में फायदेमंद पालक दाल बनाने की विधि

जरूरी सामग्री:   1 कप पीली दाल 4 कप पानी 2 कप ताजी पालक, कटी हुई 1 प्याज, बारीक कटा हुआ 2 टमाटर, पेस्ट बनाया हुआ 1/2 इंच अदरक, कद्दूकस किया हुआ

जरूरी सामग्री:   2 लहसुन की कलियां, बारीक कटी हुई 1 चम्मच जीरा पाउडर 1 चम्मच धनिया पाउडर 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर स्वादानुसार नमक और मिर्च सजाने के लिए ताजा धनिया

दाल बनाएं:  1 कप पीली दाल को ठंडे पानी से धो लें। एक बर्तन में दाल और 4 कप पानी मिलाएं। हल्दी पाउडर डालें और दाल नरम होने तक पकाएं।

प्याज भूनें:   एक अलग पैन में प्याज, अदरक और लहसुन को सुनहरा होने तक भूनें। टमाटर का पेस्ट डालें और तेल अलग होने तक पकाएं।

पालक डालें:  कटी हुई पालक को दाल  में मिलाएं। तब तक चलाएं जब तक पालक मुर्झाकर घुल न जाए।

मसाला डालें:  दाल में जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डालें। स्वादानुसार नमक और मिर्च डालें।

सजाएं और परोसें:  परोसने से पहले ताजा धनिया से सजाएं। गरमा गरम, साबुत अनाज की रोटी या ब्राउन राइस के साथ परोसें।

पोषण लाभ:  प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के चलते शुगर कंट्रोल में फायदेमंद होता है। विटामिन और आयरन भी भरपूर होते हैं।