डायबिटीज में फायदेमंद छाछ (बटरमिल्क) ऐसे बनाएं

जरूरी सामग्री:   2 कप सादा दही 2 कप पानी 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर 1/4 छोटा चम्मच काला नमक

जरूरी सामग्री:   मुट्ठी भर हरा धनिया कटा हुआ एक चुटकी हींग बर्फ के टुकड़े (वैकल्पिक)

मसाले मिलाएं:    एक ब्लेंडर में दही, पानी, भुना जीरा पाउडर डालें।  फिर काला नमक, कटा हुआ धनिया और एक चुटकी हींग डालें।

ब्लेंड करें: दही में मसाले मिलाकर चिकना होने तक ब्लेंड करें।

पुदीने की पत्तियां डालें:    ब्लेंड किया हुआ मिश्रण सर्विंग गिलास में डालें। ताज़ी पुदीने की पत्तियों से सजाएं।

सजाएं:  पुदीना या करी पत्ती को मिलाकर प्रयोग करें। व्यक्तिगत पसंद के अनुसार मसाले बदल सकते हैं।

परोसें:   बर्फ के टुकड़ों के साथ या बिना परोसें। ऐसे खाने के साथ या ऐसे भी पी सकते हैं।

स्वास्थ्य लाभ:  छाछ में लो कैलोरी और कम कार्बोहाइड्रेट होता है, इसलिए ये शुगर कंट्रोल में फायदेमंद होता है। पाचन में मदद करने वाले प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है।