इस तरीके से बनाएं डायबिटीज फ्रेंडली अंगूर व पूदीने का सलाद

जरूरी सामग्री:   - 2 कप बीजरहित अंगूर, आधा काट लें - 1/4 कप कटी हुई ताजी पुदीने की पत्तियां

जरूरी सामग्री:    - 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच शहद या शुगर-फ्री स्वीटनर - क्रंच के लिए भुने हुए अखरोट या बादाम

सलाद तैयार करें:  - एक बड़ा कटोरा लें। उसमें आधे कटे हुए अंगूर और कटी हुई ताजी पुदीने की पत्तियां मिलाएं।

नींबू मिलाएं:  इसके बाद अंगूर और पुदीने के मिश्रण के ऊपर नींबू का रस छिड़कें। साथ ही स्वादानुसार शहद या शुगर-फ्री स्वीटनर मिलाएं।

अच्छे तरह से मिलाएं:  - अंगूर के सलाद को धीरे-धीरे तब तक हिलाएं जब तक कि सभी सामग्री ड्रेसिंग के साथ अच्छी तरह से सलाद में मिल न जाए।

और बेहतर स्वाद दें:  - अतिरिक्त बनावट के लिए सलाद के ऊपर भुने हुए अखरोट या बादाम छिड़कें। इससे लुक और स्वाद दोनों बढ़ जाएगा।

परोसें:   अब अंगूर व पूदीने के सलाद को तुरंत परोसें या परोसने से पहले फ्रिज में ठंडा कर लें।

पोषण संबंधी लाभ:  - कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट में कम होने के चलते शुगर को मैनेज करने में मददगार साबित होता है। -अंगूर और पुदीना एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर होता है।