रमजान के महीने में डायबिटीज के मरीजों की आंखों की देखभाल करने के टिप्स

आंखों का ख्याल रखने का महत्व:  रोजे में खान पान का समय बदलने से शुगर के मरीजों की आंखों पर असर पड़ता है। रोशनी को बनाए रखने के लिए आंखों का ख्याल रखना जरूरी होता है।

पोषक तत्वों से भोजन लें:   एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, सी और ई से भरपूर खाद्य पदार्थों के सेवन पर जोर दें।

आंखों में नमी बनाए रखें:  रोजे के दौरान आंखों में सूखापन रोकने के लिए पर्याप्त पानी पिएं।  भोजन में खीरा, तरबूज और सूप जैसे हाइड्रेटिंग खाद्य पदार्थ शामिल करें।

नमक से दूरी बनाएं:  सहरी और इफ्तारी के भोजनों में नमक का सेवन सीमित करें। स्वाद बढ़ाने के लिए अन्य मसालों का सेवन करें।

देखभाल की आदत बनाएं:   बाहर निकलते समय धूप का चश्मा पहनें। आंखों की थकान को कम करने के लिए मोबाइल और टीवी से थोड़ी दूरी बनाएं।

ब्लड शुगर मैनेजमेंट:  डायबिटीज के मरीजों को अपने शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए लगातार जांच करनी चाहिए। इससे समय रहते सही फैसला लेने में मदद मिलेगी।

डॉक्टर से सलाह:  समय-समय पर आई स्पेशलिस्ट से अपनी आंखों की जांच कराएं, इससे आंखों की रोशनी को बनाए रखने में मदद मिलती है।

रमजान के महीने में शुगर के मरीज इन टिप्स का पालन करके अपने आंखों को हेल्दी रख सकते हैं।