गन्ने में शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है जिससे शरीर का ग्लाइसेमिक लोड बढ़ सकता है अन्तः ब्लड शुगर पर असर पड़ सकता है I
15 मिनट के भीतर सेवन न करने पर गन्ने का रस जहरीला हो सकता है और पेट से संबंधित कई समस्याएं पैदा कर सकता है।
गन्ने के रस में पोलीकोसानॉल होता है जो रक्त को पतला करता है। जिसके परिणामस्वरूप अत्यधिक रक्तस्राव होता है।
गन्ने का जूस सिरदर्द को भी ट्रिगर कर सकता है। अगर आपको अकसर ही सिरदर्द रहता है, तो गन्ने का जूस पीने से परहेज करें।
गन्ने का जूस पीने से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है। इससे आपका वजन और अधिक बढ़ सकता है।
अगर आपको पहले से ही कोलेस्ट्राल बढ़ा हुआ हैं तो इसका सेवन ना करे। इससे बैड कोलेस्ट्राल अधिक मात्रा में बढ़ सकता है।
गन्ना के रस में पाया जाने वाला पोलीकोसैनॉल पाचन तंत्र पर भी बुरा प्रभाव डालता है। जिसके कारण आपको पेट दर्द, डायरिया जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है।
स्ट्रेस या अनिद्रा की समस्या वाले लोगो को गन्ने के जूस का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें पाया जाने वाला पोलीकोसैनॉल आपकी समस्या को और बढ़ा सकता है I