डायबिटीज के साथ नवरात्रि में व्रत के लिए बेस्ट स्नैक्स या नाश्ता

शकरकंद को कद्दूकस करके या कटलेट के रूप में रोजाना लगभग 100 ग्राम खाया जा सकता है। इसमें बहुत अधिक पोषक तत्व होते हैं।

मखाना स्नैक्स, स्वीटनर के रूप में स्टीविया के साथ नारियल के दूध में खीर बनाकर सेवन कर सकते हैं।

सिंघाड़ा शीरा: इसे बादाम के दूध/नारियल के दूध, खजूर का पेस्ट और इलायची पाउडर के साथ बनाया जा सकता है। यदि कोई दवा नहीं लेते हैं और फास्टिंग शुगर 100 या उससे कम है। अगर शुगर ज्यादा है तो खजूर से पूरी तरह परहेज करें।

मूंगफली आमटी: थोड़ी इमली और अदरक के साथ + बाजरा के साथ सूखा तड़का लगाकर (जीरा, हरी मिर्च का) लिया जा सकता है या फिर बाजरा से बना सादा चावल +1 कटोरी खीरे के कटे हुए टुकड़े या काकदिची कोशिम्बिर ले सकते हैं।

कावथ चटनी (लकड़ी का सेब) / कावथ का मीठा और नमकीन रस / बेल / ताड़गोला (बर्फ का सेब) भी खाया जा सकता है

नारियल का दूध: अगर पतला है तो 60 मिली और गाढ़ा है तो 30 मिली प्रति दिन लिया जा सकता है। इसके अलावा रोजाना 2 बड़े चम्मच कसे हुए नारियल या 1/4 मीडियम साइज के ताजा नारियल ले सकते हैं। टेंडर कोकोनट वाटर भी पी सकते हैं।

भीगे हुए मेवे: एक दिन में 20-25 मूंगफली या 10 बादाम या 5 साबुत अखरोट खा सकते हैं। (यदि किसी अन्य रूप में मेवों का सेवन नहीं कर रहे हैं तब)