50 साल की उम्र वाले व्यक्ति का हेल्दी ब्लड शुगर लेवल कितना होना चाहिए?

ब्लड शुगर का लेवल हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकता है, जोकि एक नॉर्मल बात है। शुगर लेवल विभिन्न कारकों, जैसे- दिन के समय और आपके खाने आदि पर निर्भर करता है

फास्टिंग ब्लड शुगर: फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल के लिए 70-99 mg/dL नॉर्मल माना जाता है, आमतौर पर खाने से पहले सुबह मापा जाता है

भोजन के बाद ब्लड शुगर: खाने के लगभग 1-2 घंटे बाद ब्लड शुगर के लेवल 140-180 mg/dL को नॉर्मल माना जाता है

हीमोग्लोबिन A1c (HbA1c): 5.7% से कम का लेवल आमतौर पर नॉर्मल माना जाता है

रैंडम ब्लड शुगर: 140 mg/dL से कम रैंडम ब्लड शुगर लेवल को अक्सर नॉर्मल रेंज के भीतर माना जाता है, चाहे आपने आखिरी में कुछ भी खाया हो

एक्सरसाइज से पहले: फिजिकल एक्टिविटी से पहले ब्लड शुगर का लेवल अक्सर 90-250 mg/dL के बीच रहने की सलाह दी जाती है

सोने से पहले: सोने से पहले ब्लड शुगर का लेवल 90-150 mg/dL के बीच होना अच्छा माना जाता है

कंटीन्यूअस ग्लूकोज मॉनिटरिंग (CGM): अगर आप सीजीएम डिवाइस का उपयोग कर रहे हैं, तो टारगेट रेंज अलग-अलग हो सकती है, पर अक्सर शुगर लेवल 70-180 mg/dL के बीच निर्धारित होती है